BJP Booth Level Public Outreach : वाराणसी में भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने काशी क्षेत्र के 16 जिलों के पदाधिकारियों संग समीक्षा बैठक कर होली पर बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान चलाने और पं. दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के तहत कार्यशालाएं आयोजित करने के निर्देश दिए।
BJP Booth Level Public Outreach : धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन), भारतीय जनता पार्टी ने काशी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 16 जिलों के जिला प्रभारियों, बीएलए-1 वाराणसी जिला एवं महानगर के सभी मंडल अध्यक्षों के साथ सर्किट हाउस में अलग-अलग बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों की गहन समीक्षा की। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय, गतिशील और जनकेंद्रित बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
BJP Booth Level Public Outreach : होली पर बूथ स्तर तक पहुंचे कार्यकर्ता

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि होली का पावन पर्व निकट है। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर जाकर मतदाताओं से संपर्क करें, उन्हें होली की शुभकामनाएं दें और मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम अनमैप न होने की पुष्टि करें। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि किसी मतदाता को नोटिस प्राप्त हुई हो तो उसका कारण जानें। आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित प्रपत्र बीएलओ के पास जमा कराएं। 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं से फार्म-6 भरवाकर जमा कराया जाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटना नहीं चाहिए।
BJP Booth Level Public Outreach : पं. दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान–2026 की रूपरेखा तय
होली के बाद संगठन द्वारा पं. दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के अंतर्गत मंडल स्तर की कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा मंडल स्तर पर अलग-अलग कार्यशालाएं, इसके बाद जिला, क्षेत्र एवं प्रदेश स्तर की कार्यशालाएं, संगठनात्मक कार्यपद्धति में एकरूपता पर जोर, सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना को सुदृढ़ करना। धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं, बल्कि कार्यकर्ता के व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया है। यह अभियान भाजपा को बूथ स्तर तक और अधिक संगठित एवं प्रभावी बनाएगा।

BJP Booth Level Public Outreach : बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक की अध्यक्षता भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने की। संचालन महामंत्री अशोक चौरसिया ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने किया। बैठक में प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, मीना चौबे, कौशलेंद्र सिंह पटेल, राजेश राजभर, नागेंद्र रघुवंशी, नवरतन राठी, अनिल श्रीवास्तव, संतोष सोलापुरकर, जगदीश त्रिपाठी, संजय सोनकर, सुरेश सिंह, अशोक जाटव, प्रवीण सिंह गौतम, मधुकर चित्रांश, अशोक पटेल, पवन सिंह, अरविंद पटेल, संजय सिंह सहित सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
BJP Booth Level Public Outreach : संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर
बैठक में यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनावी प्रबंधन नहीं, बल्कि निरंतर जनसंपर्क, मतदाता जागरूकता और संगठनात्मक प्रशिक्षण के माध्यम से लोकतांत्रिक भागीदारी को सुदृढ़ करना है। होली के अवसर पर बूथ स्तर तक पहुंचने की रणनीति को संगठन विस्तार और मतदाता संवाद का महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है।