Mahashivratri 2026 Kashi Vishwanath Temple : महाशिवरात्रि 2026 पर काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट 26 घंटे खुले रहेंगे। 14 से 17 फरवरी तक स्पर्श दर्शन पर रोक रहेगी। जानें दर्शन व्यवस्था, एंट्री गेट, आरती, गंगा स्नान और जरूरी निर्देश।
Mahashivratri 2026 Kashi Vishwanath Temple : महाशिवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर काशी आने वाले करोड़ों शिवभक्तों के लिए बड़ी राहत की खबर है। काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष लगातार 26 घंटे तक खुले रहेंगे, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुचारु और सुरक्षित दर्शन मिल सके। मंदिर प्रशासन के अनुसार इस बार महाशिवरात्रि पर 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के काशी पहुंचने की संभावना है।

महाशिवरात्रि का पर्व इस वर्ष 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा। मंदिर न्यास के निर्णय के अनुसार, 15 फरवरी की सुबह 4 बजे मंगला आरती के बाद मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा, जो 16 फरवरी की सुबह 6 बजे तक लगातार खुला रहेगा। इस दौरान श्रद्धालु झांकी दर्शन के साथ बाबा विश्वनाथ को जल अर्पित कर सकेंगे।
Mahashivratri 2026 Kashi Vishwanath Temple : 14 से 17 फरवरी तक स्पर्श दर्शन पर रोक
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए 14 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक स्पर्श दर्शन, सुगम दर्शन, वीवीआईपी प्रोटोकॉल दर्शन पूरी तरह से बंद रहेंगे। मंदिर न्यास का कहना है कि यह निर्णय समान और व्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो।
Mahashivratri 2026 Kashi Vishwanath Temple : चार पहर विशेष आरती और झांकियां
महाशिवरात्रि के दिन बाबा विश्वनाथ की चार पहर विशेष आरती होगी। इस वर्ष:
मंगला आरती
भोग आरती

Mahashivratri 2026 Kashi Vishwanath Temple : चार अलग-अलग पहरों में विशेष अनुष्ठान
आयोजित किए जाएंगे। सप्तर्षि और शयन आरती के स्थान पर विशेष पूजन होगा। इसके साथ ही भगवान शिव के जीवन प्रसंगों पर आधारित भव्य झांकियां भी श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ सजाई जाएंगी।
Mahashivratri 2026 Kashi Vishwanath Temple : एंट्री-एग्जिट व्यवस्था
मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालु जिस गेट से प्रवेश करेंगे, उसी से बाहर निकलेंगे।
Mahashivratri 2026 Kashi Vishwanath Temple : गंगा द्वार – गंगा स्नान कर आने वाले श्रद्धालु
ढुंढिराज गणेश द्वार – दशाश्वमेध घाट की ओर से
सरस्वती द्वार – गोदौलिया-बांसफाटक मार्ग से
नंदी द्वार – मैदागिन व गोदौलिया क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालु
Mahashivratri 2026 Kashi Vishwanath Temple : बाबा विश्वनाथ का विवाहोत्सव
15 फरवरी की रात मंदिर परिसर में लगभग 8 घंटे तक बाबा विश्वनाथ का विवाहोत्सव आयोजित होगा। इस दौरान श्रृंगार पूजन, पारंपरिक वैवाहिक रस्में विशेष मंत्रोच्चार के साथ शिव-पार्वती विवाह की दिव्य झांकी प्रस्तुत की जाएगी।

Mahashivratri 2026 Kashi Vishwanath Temple : श्रद्धालुओं के लिए जरूरी निर्देश
मंदिर परिसर में प्रसाद चढ़ाने की अनुमति नहीं। जल, दूध व फूल लंबी ट्रे के माध्यम से गर्भगृह के बाहर से अर्पित होंगे। मोबाइल, जूते, पेन, पान-मसाला सहित अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं अंदर ले जाना वर्जित। प्रसाद मंदिर परिसर में ही उपलब्ध रहेगा।
Mahashivratri 2026 Kashi Vishwanath Temple : एयरपोर्ट और स्टेशन से धाम तक कैसे पहुंचें
बाबतपुर एयरपोर्ट या वाराणसी रेलवे स्टेशन से श्रद्धालु कार/ऑटो से बेनियाबाग तिराहा पहुंचेंगे।
Mahashivratri 2026 Kashi Vishwanath Temple : यहीं वाहन पार्किंग की व्यवस्था
इसके बाद करीब 1.5 किलोमीटर पैदल चलकर गोदौलिया चौराहा होते हुए काशी विश्वनाथ धाम पहुंच सकेंगे।
Mahashivratri 2026 Kashi Vishwanath Temple : गंगा स्नान की व्यवस्था
श्रद्धालुओं के लिए निम्न घाटों पर गंगा स्नान की व्यवस्था की गई है-दशाश्वमेध घाट, असि घाट, तुलसी घाट, केदार घाट और भदैनी घाट