UPI New Rules February 2026 : फरवरी 2026 से UPI ट्रांजेक्शन में बड़ा बदलाव- 10 सेकंड में पेमेंट, डॉरमेंट ID पर रोक और मजबूत सुरक्षा नियम लागू

UPI New Rules February 2026 : फरवरी 2026 से UPI ट्रांजेक्शन के नए नियम लागू होंगे। पेमेंट 10 सेकंड में पूरा होगा, डॉरमेंट UPI ID पर रोक लगेगी और सुरक्षा पहले से ज्यादा मजबूत होगी। पूरी जानकारी पढ़ें।

UPI New Rules February 2026 : फरवरी 2026 से UPI ट्रांजेक्शन में बड़े बदलाव, जानें क्या-क्या बदलेगा

UPI New Rules February 2026 : भारत में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) अब केवल एक पेमेंट सिस्टम नहीं, बल्कि आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है। सब्जी खरीदने से लेकर बिजली बिल भुगतान, ऑनलाइन शॉपिंग और दोस्तों को पैसे भेजने तक UPI हर जगह इस्तेमाल हो रहा है। इसी बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) और केंद्र सरकार ने फरवरी 2026 से UPI के नए नियम लागू करने का ऐलान किया है। इन बदलावों का उद्देश्य UPI ट्रांजेक्शन को और तेज, सुरक्षित और पारदर्शी बनाना है।

UPI New Rules February 2026 : अब 10 सेकंड में पूरा होगा UPI ट्रांजेक्शन

नए नियमों के तहत UPI ट्रांजेक्शन और API रिस्पॉन्स को 10 सेकंड के भीतर पूरा करना अनिवार्य होगा। अभी तक यह समय सीमा 30 सेकंड थी, जिसके कारण कई बार पेमेंट अटक जाते थे या पेंडिंग में चले जाते थे। इस बदलाव से पेमेंट पहले से ज्यादा तेजी से पूरा होगा। फेस्टिव सीजन और महीने के अंत में सिस्टम पर दबाव कम होगा।

UPI New Rules February 2026 : दुकानदार और ग्राहक दोनों को तुरंत कन्फर्मेशन मिलेगा

API (Application Programming Interface) वह तकनीक है, जिसके जरिए UPI ऐप बैंक से बैलेंस चेक करता है और रिसीवर बैंक को पेमेंट का मैसेज भेजता है। API के तेज होने से पूरा पेमेंट प्रोसेस स्मूथ होगा।

UPI New Rules February 2026 : सुरक्षा पर बड़ा फोकस, यूजर्स को मिलेगा ज्यादा कंट्रोल

नए UPI नियमों में साइबर फ्रॉड रोकने पर विशेष जोर दिया गया है, खासकर बड़े अमाउंट के लेन-देन में मुख्य बदलाव-पेमेंट से पहले स्पष्ट कन्फर्मेशन स्क्रीन, ऑटो-पे और सब्सक्रिप्शन के लिए मजबूत ऑथेंटिकेशन, यूजर्स सभी एक्टिव सब्सक्रिप्शन आसानी से देख, मैनेज और कैंसल कर सकेंगे। इससे बिना जानकारी के होने वाली कटौती और धोखाधड़ी की घटनाओं में कमी आएगी।

UPI New Rules February 2026 : लंबे समय से इस्तेमाल न हुई UPI ID पर अस्थायी रोक

यदि कोई UPI ID लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं की गई है, तो उसे डॉरमेंट (Dormant) घोषित कर अस्थायी रूप से ब्लॉक किया जा सकता है। दोबारा इस्तेमाल के लिए यूजर को री-वेरिफिकेशन करना होगा। यह कदम पुराने और भूले हुए अकाउंट्स के दुरुपयोग को रोकेगा। फ्रॉड नेटवर्क पर लगाम लगाएगा।

UPI New Rules February 2026 : फेल ट्रांजेक्शन पर मिलेगा त्वरित समाधान

अब अगर कोई UPI ट्रांजेक्शन फेल या अटका हुआ है, तो बैंक और UPI ऐप्स को तय समय में समस्या सुलझानी होगी। यूजर को स्पष्ट जानकारी मिलेगी कि पैसा कटा है या नहीं। रिफंड की स्थिति और समयसीमा भी बताई जाएगी। इससे यूजर्स की परेशानी और भ्रम दोनों कम होंगे।

UPI New Rules February 2026 : UPI का रिकॉर्ड प्रदर्शन बरकरार

सरकार ने संसद में जानकारी दी है कि वित्त वर्ष 2025-26 में दिसंबर तक UPI से 230 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का लेन-देन हो चुका है। यह आंकड़ा 2022-23 के 139 लाख करोड़ रुपये की तुलना में कहीं अधिक है।

UPI New Rules February 2026 : भारत से बाहर भी फैल रहा UPI

UPI अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। वर्तमान में यह 8 देशों में उपलब्ध है जिसमें भूटान, फ्रांस, मॉरीशस, नेपाल, कतर, सिंगापुर, श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं। NPCI और सरकार विदेशों में P2P और P2M पेमेंट को और आसान बनाने पर काम कर रही है।IMF की जून 2025 रिपोर्ट के अनुसार, UPI दुनिया की सबसे बड़ी रियल-टाइम रिटेल पेमेंट सिस्टम है, जबकि ACI Worldwide की 2024 रिपोर्ट में बताया गया कि दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल पेमेंट्स में UPI की हिस्सेदारी लगभग 49% है।

UPI New Rules February 2026 : सभी UPI ऐप्स पर लागू होंगे नए नियम

ये नए नियम Google Pay, PhonePe, Paytm सहित सभी UPI ऐप्स पर समान रूप से लागू होंगे। यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने ऐप्स को अपडेट रखें और किसी भी समस्या पर बैंक या कस्टमर केयर से संपर्क करें। फरवरी 2026 से लागू होने वाले ये नए नियम UPI को और तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने की दिशा में बड़ा कदम हैं। डिजिटल पेमेंट का सफर अब पहले से ज्यादा मजबूत और यूजर-फ्रेंडली होने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *