Mirzapur Gym Conversion Case : मिर्जापुर जिम धर्मांतरण मामला- ताबीज, जादू-टोना और AI अश्लील वीडियो से हिंदू लड़कियों का ब्रेनवॉश, मौलवी गिरफ्तार

Mirzapur Gym Conversion Case : मिर्जापुर जिम धर्मांतरण मामले में ताबीज, जादू-टोना और AI अश्लील वीडियो से हिंदू लड़कियों का ब्रेनवॉश करने वाले मौलवी खलीलुर्रहमान को पुलिस ने गिरफ्तार किया, वाराणसी से जुड़ा पुराना केस भी आया सामने।

Mirzapur Gym Conversion Case : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में सामने आए जिम के जरिए धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। देहात कोतवाली पुलिस ने इस संगठित गिरोह के अहम सदस्य मौलवी खलीलुर्रहमान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर हिंदू लड़कियों और युवतियों को ताबीज, जादू-टोना और धार्मिक भय दिखाकर इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर करने का गंभीर आरोप है। पुलिस के अनुसार, मौलवी जिम ट्रेनरों और गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर काम करता था। जो लड़कियां उसके बहकावे में नहीं आती थीं, उनका AI तकनीक से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जाता था।

Mirzapur Gym Conversion Case : कैसे खुला पूरा नेटवर्क

जिम धर्मांतरण गिरोह का सरगना इमरान खान पहले ही पुलिस कस्टडी रिमांड में है। पूछताछ के दौरान उसने मौलवी खलीलुर्रहमान की भूमिका का खुलासा किया, जिसके बाद पुलिस ने बुधवार को कटरा कोतवाली क्षेत्र के भटवा की पोखरी, भुदेव की गली से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ऑपरेशन मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि मौलवी लगातार गिरोह के संपर्क में था और कलमा पढ़वाकर धर्मांतरण कराने में उसकी केंद्रीय भूमिका थी।

Mirzapur Gym Conversion Case : वाराणसी से जुड़ा है पुराना केस

मौलवी खलीलुर्रहमान के खिलाफ वर्ष 2023 में वाराणसी के लोहता थाने में भी एक हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम युवक से निकाह कराने का मामला दर्ज है। उसी केस के आधार पर पुलिस अब उसके पुराने नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

Mirzapur Gym Conversion Case : ताबीज और भूत-प्रेत के नाम पर ब्रेनवॉश

पुलिस जांच में सामने आया है कि मौलवी भूत-प्रेत, जादू-टोना और ताबीज के जरिए खासतौर पर महिलाओं और बच्चों को मानसिक रूप से प्रभावित करता था। वह लोगों के घर-घर जाकर धार्मिक डर दिखाता और इस्लाम अपनाने के लिए प्रेरित करता था।

Mirzapur Gym Conversion Case : AI से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल

अब तक की जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि गिरोह ने 50 से अधिक लड़कियों और युवतियों के AI आधारित अश्लील वीडियो तैयार किए। इनमें से करीब 30 से ज्यादा लड़कियों का कलमा पढ़वाकर धर्मांतरण कराया गया। जिम ट्रेनर प्रेमजाल में फंसाकर युवतियों को मौलवी तक पहुंचाते थे। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती थी।

Mirzapur Gym Conversion Case : मौलवी की शिक्षा और पृष्ठभूमि

मदरसा न्यू सोफिया से कक्षा 5 तक पढ़ाई, इलियट घाट स्थित मदरसा अरबिया से मौलवी की तालीम, उर्दू में स्नातक और पहले कटरा क्षेत्र की मस्जिद में, फिर पिछले 6 वर्षों से चील्ह थाना क्षेत्र की हुसैनी मस्जिद में नमाज पढ़ा रहा था।

Mirzapur Gym Conversion Case : बड़े घरों में थी पहुंच

पुलिस के अनुसार, मौलवी का बड़े और संपन्न घरों में आना-जाना था। वह प्रभावशाली परिवारों की लड़कियों को भी निशाना बनाता था। गिरोह के एक सदस्य हेड कांस्टेबल इरशाद खान ने भी हिंदू युवती से निकाह किया था, जो इसी मौलवी ने कराया था।

Mirzapur Gym Conversion Case : पुलिस रिमांड पर पूछताछ की तैयारी

पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर यह पता लगाने की तैयारी में है कि कितनी लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराया गया, कितने निकाह कराए गए, गिरोह का नेटवर्क किन जिलों तक फैला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *