Rashifal 3 February 2026: आज किसके लिए खुशियां, किसे रहना होगा सावधान? जानिए मंगलवार का राशिफल

Rashifal 3 February 2026: आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए खास है। जानिए मेष से मीन तक करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन का हाल और जरूरी उपाय। वाराणसी के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य त्रिकालदर्शी डॉ एसबी पाठक के अनुसार 03 फरवरी 2026 मंगलवार को सभी राशियों का राशिफल इस प्रकार है-

Rashifal 3 February 2026: 3 फरवरी 2026, मंगलवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आया है, तो कुछ राशियों को आज विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। करियर, व्यापार, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन के लिहाज से यह दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

♈ मेष राशि

आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी और लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। व्यापारियों को लाभ के अवसर मिलेंगे और नए काम की शुरुआत सफल हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं।
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: लाल
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।

♉ वृषभ राशि

आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में अनावश्यक विवाद से बचें। नया काम शुरू करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। पारिवारिक मामलों में संयम से काम लें।
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: सफेद
उपाय: माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई का भोग लगाएं।

♊ मिथुन राशि

आज लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यापार में निवेश सोच-समझकर करें। किसी करीबी का सहयोग आपको मानसिक राहत देगा।
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: हरा
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

♋ कर्क राशि

दिन शुभ रहेगा। धार्मिक यात्रा या किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में नई डील से लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में सम्मान बढ़ेगा।
भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: क्रीम
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

♌ सिंह राशि

आज खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। व्यापार में बड़ा लाभ और नए वाहन की खरीदारी के योग बन रहे हैं।
भाग्यशाली अंक: 1
भाग्यशाली रंग: सुनहरा
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

♍ कन्या राशि

आज उतार-चढ़ाव भरा दिन रहेगा। स्वास्थ्य और कानूनी मामलों में सावधानी जरूरी है। व्यापार में जोखिम न लें और पारिवारिक विवादों से बचें।
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा
उपाय: हरी मूंग का दान करें।

♎ तुला राशि

यात्रा के योग बन रहे हैं लेकिन वाहन सावधानी से चलाएं। व्यापार में नुकसान की आशंका है। परिवार का सहयोग आपको संभाले रखेगा।
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
उपाय: माता दुर्गा की पूजा करें।

♏ वृश्चिक राशि

आज का दिन शानदार रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है और व्यापार में लाभ होगा।
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: मरून
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

♐ धनु राशि

नया कार्य शुरू करने के लिए दिन उत्तम है। संपत्ति या वाहन खरीदने का योग है। व्यापार में आय के नए स्रोत खुल सकते हैं।
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: पीला
उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें।

♑ मकर राशि

स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। संपत्ति से जुड़े विवाद उभर सकते हैं।
भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: नीला
उपाय: शनिदेव को तिल का तेल अर्पित करें।

♒ कुंभ राशि

मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। व्यापार में गिरावट के संकेत हैं, इसलिए बड़ा निवेश न करें। विरोधियों से सावधान रहें।
भाग्यशाली अंक: 4
भाग्यशाली रंग: आसमानी
उपाय: जरूरतमंदों को कंबल दान करें।

♓ मीन राशि

दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में बड़ी डील से लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ घूमने का मौका मिलेगा और नई साझेदारी फायदेमंद साबित हो सकती है।
भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: बैंगनी
उपाय: भगवान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *