Banaras Literature Festival 2026 : काशी में बनारस लिटरेचर फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। अनुपम खेर के उद्घाटन भाषण से लेकर साहित्य, कला, संगीत और फैशन शो तक, 50 से अधिक देशों की भागीदारी वाला यह महोत्सव बना वैश्विक संवाद का केंद्र।
Banaras Literature Festival 2026 : धर्म, अध्यात्म और ज्ञान की प्राचीन नगरी काशी में बनारस लिटरेचर फेस्टिवल (BLF) 2026 के चौथे संस्करण का भव्य शुभारंभ हुआ। नदेसर स्थित होटल ताज गंगेज के भव्य परिसर में आयोजित यह तीन दिवसीय महोत्सव (30 जनवरी से 1 फरवरी 2026) साहित्य, कला, संगीत और विचारों के वैश्विक संवाद का साक्षी बन रहा है। इस प्रतिष्ठित आयोजन ने न केवल भारत बल्कि दुनिया भर के साहित्यकारों, कलाकारों, शिक्षाविदों और विचारकों को एक साझा मंच पर ला खड़ा किया है।

Banaras Literature Festival 2026 : उद्घाटन सत्र में अनुपम खेर का प्रेरक संबोधन
फेस्टिवल का उद्घाटन सुप्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “काशी केवल एक शहर नहीं, बल्कि एक जीवंत संस्कार है। यहां की हवा में ही साहित्य, संवाद और आत्मबोध का वास है।” उनके विचारों ने उद्घाटन सत्र को गहन और प्रेरणादायक बना दिया।
Banaras Literature Festival 2026 : सांस्कृतिक गरिमा बढ़ाने पहुंचीं नामचीन हस्तियां

महोत्सव में लोकगायिका मालिनी अवस्थी, अभिनेता व लेखक पीयूष मिश्रा और सांसद व गायक मनोज तिवारी जैसी विशिष्ट हस्तियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष ऊँचाई प्रदान की। साहित्य, लोकसंस्कृति और समकालीन विमर्श पर उनके विचार श्रोताओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने।
Banaras Literature Festival 2026 : शैक्षणिक संस्थानों की सशक्त भागीदारी
बनारस लिटरेचर फेस्टिवल में काशी के कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों ने सहभागिता की। इनमें वनिता इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट और वनिता इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन एंड डिजाइन की भागीदारी विशेष रूप से सराहनीय रही। वनिता इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन एंड डिजाइन की छात्राओं ने फेस्टिवल के दौरान आयोजित फैशन शो में भाग लिया, जिसे दर्शकों और आयोजकों से भरपूर सराहना मिली। संस्थान की प्राचार्य श्रीमती प्रीति अग्रवाल ने छात्राओं को उनके रचनात्मक प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया और शिक्षकों के सहयोग की खुलकर प्रशंसा की। संस्था के सचिव श्री कुमार अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट श्री विवेक अग्रवाल, सुबोध अग्रवाल और कोआर्डिनेटर विनय जैन ने भी प्राचार्य, शिक्षकों और छात्राओं के कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

Banaras Literature Festival 2026 : छह मंचों पर चल रहा विचारों का महाकुंभ
फेस्टिवल में कुल 6 अलग-अलग मंच बनाए गए हैं, जिनमें प्रमुख हैं ज्ञान गंगा, सुर प्रवाह और शक्ति स्वरूपा शामिल हैं।
इन मंचों पर साहित्य, संगीत, स्त्री विमर्श, सामाजिक मुद्दों और समकालीन वैश्विक चिंतन पर गहन चर्चाएं हो रही हैं।
Banaras Literature Festival 2026 : 50+ देशों की भागीदारी, 200 से अधिक वक्ता
इस वर्ष बनारस लिटरेचर फेस्टिवल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान और मजबूत की है। 50 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और 200 से ज्यादा वक्ता इस महोत्सव का हिस्सा बने हैं, जिससे काशी एक बार फिर वैश्विक बौद्धिक संवाद का केंद्र बन गई है।