Shashi Tharoor praises Rahul Gandhi : शशि थरूर ने राहुल गांधी को सांप्रदायिकता के खिलाफ देश की मुखर आवाज बताया। कांग्रेस छोड़ने की अटकलों पर विराम लगाते हुए केरल विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति भी साझा की।
Shashi Tharoor praises Rahul Gandhi : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने पार्टी नेतृत्व के साथ अपने संबंधों को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर शुक्रवार (30 जनवरी 2026) को विराम लगा दिया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर यह साफ कर दिया कि वे कांग्रेस पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं और पार्टी छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं उठता। इस मुलाकात के बाद शशि थरूर ने राहुल गांधी की खुलकर तारीफ करते हुए कहा कि राहुल गांधी आज देश में सांप्रदायिकता के खिलाफ सबसे मुखर और प्रभावशाली आवाज हैं।

Shashi Tharoor praises Rahul Gandhi : ‘राहुल गांधी और खरगे मेरे नेता हैं’
थरूर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे उनके दो प्रमुख नेता हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के हाईकमान के साथ उनके संबंध सौहार्दपूर्ण हैं और मतभेदों की खबरें बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई हैं। हाल ही में हुई कोच्चि महापंचायत के बाद पार्टी के भीतर असंतोष की चर्चाओं को भी थरूर ने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह एक सामान्य राजनीतिक प्रक्रिया थी, जिसे बेवजह विवाद का रूप दिया गया।
Shashi Tharoor praises Rahul Gandhi : केरल विधानसभा चुनाव की रणनीति में जुटे थरूर
केरल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर ने पार्टी एकता का बड़ा संदेश दिया है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ का लक्ष्य मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन की अगुवाई वाली एलडीएफ सरकार को सत्ता से हटाना है। थरूर ने बताया कि वे केरल के 140 विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक प्रचार की योजना पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत संदेश देने की जरूरत है।

Shashi Tharoor praises Rahul Gandhi : ‘मतदाताओं तक सही संदेश पहुंचाना बेहद जरूरी’
अपने चुनावी अनुभवों का जिक्र करते हुए शशि थरूर ने कहा, “लोग अक्सर भूल जाते हैं कि पिछले कई चुनावों में मैंने राज्य के 56 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। इस बार और ज्यादा क्षेत्रों में जाने की उम्मीद है।” उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए सबसे जरूरी है कि मतदाताओं तक सही और सकारात्मक संदेश पहुंचे, जिससे लोगों की जिंदगी में वास्तविक बदलाव लाया जा सके।

Shashi Tharoor praises Rahul Gandhi : कांग्रेस के लिए क्यों अहम है थरूर का बयान?
राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, शशि थरूर का यह बयान न सिर्फ पार्टी में एकता का संकेत देता है, बल्कि केरल चुनाव से पहले कांग्रेस नेतृत्व को मजबूती भी प्रदान करता है। राहुल गांधी की खुले मंच पर तारीफ कर थरूर ने यह साफ कर दिया है कि पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर कोई भ्रम नहीं है।