Paracetamol During Pregnancy: क्या प्रेग्नेंसी में पैरासिटामोल से बच्चे को होती है दिमागी बीमारी? जानिए सच्चाई

Paracetamol During Pregnancy: प्रेग्नेंसी में पैरासिटामोल लेने से क्या बच्चे को ऑटिज़्म या दिमागी बीमारी हो सकती है? Lancet में प्रकाशित नई रिसर्च का फैक्ट-चेक, जानिए एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं।

Paracetamol During Pregnancy: डर बनाम सच्चाई

Paracetamol During Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान दवा लेना हमेशा से महिलाओं के लिए चिंता का विषय रहा है। हाल के दिनों में सोशल मीडिया और कुछ बयानों के जरिए यह दावा जोर पकड़ने लगा कि गर्भावस्था में पैरासिटामोल लेने से बच्चों में ऑटिज़्म, ADHD या दिमागी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। यहां तक कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसे नेताओं के बयान भी चर्चा में रहे। लेकिन अब इस दावे पर Evidence Based Medicine के तहत बड़ा फैक्ट-चेक सामने आया है, जिसने इन आशंकाओं को काफी हद तक खारिज कर दिया है।

Paracetamol During Pregnancy: Lancet की स्टडी में क्या सामने आया?

प्रतिष्ठित मेडिकल जर्नल The Lancet में प्रकाशित एक व्यापक रिव्यू के मुताबिक, गर्भावस्था के दौरान पैरासिटामोल लेने से बच्चों में ऑटिज़्म, ADHD या किसी भी न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर का कोई clinically significant खतरा नहीं बढ़ता। इस रिव्यू में अब तक की गई सैकड़ों स्टडीज़ का गहराई से विश्लेषण किया गया। रिसर्चर्स का कहना है कि पहले की जिन स्टडीज़ में पैरासिटामोल को दिमागी बीमारियों से जोड़ा गया था, उनमें कई गंभीर कमियां थीं।

Paracetamol During Pregnancy: पुरानी स्टडीज़ में क्या थीं खामियां?

Lancet रिव्यू के अनुसार, पहले के रिसर्च में डेटा कन्फ्यूज़न (Confounding Factors) था। महिलाओं की गलत याददाश्त (Recall Bias) पर भरोसा किया गया। जेनेटिक और पारिवारिक हेल्थ फैक्टर्स को ठीक से अलग नहीं किया गया। इन्हीं वजहों से उन स्टडीज़ के नतीजे भरोसेमंद नहीं माने जा सकते।

Paracetamol During Pregnancy: जेनेटिक्स है असली वजह?

नई रिव्यू स्टडी बताती है कि बच्चों में ऑटिज़्म या न्यूरोडेवलपमेंटल समस्याओं की मुख्य वजह पारिवारिक और जेनेटिक फैक्टर्स हो सकते हैं। एक ही परिवार में पीढ़ी दर पीढ़ी ऐसे लक्षण दिखना ज्यादा तार्किक कारण है, न कि गर्भावस्था में लिया गया पैरासिटामोल।

Paracetamol During Pregnancy: तीन स्टेप में हुआ गहन विश्लेषण

रिसर्चर्स ने पैरासिटामोल और प्रेग्नेंसी से जुड़ी स्टडीज़ को तीन चरणों में परखा:

पहला स्टेप:

4,147 स्टडीज़ की स्क्रीनिंग
4,092 स्टडीज़ को विषय से सीधे जुड़े न होने की वजह से बाहर किया गया

दूसरा स्टेप:

55 फुल-टेक्स्ट रिसर्च पेपर्स की समीक्षा
12 स्टडीज़ को डिजाइन और डेटा की कमी के कारण हटाया गया

तीसरा और अंतिम स्टेप:

43 स्टडीज़ का systematic review
17 हाई-क्वालिटी स्टडीज को डिटेल स्टैटिस्टिकल एनालिसिस के लिए चुना गया

Paracetamol During Pregnancy: खास बात यह रही कि इनमें एक ही मां की दो प्रेग्नेंसी की तुलना वाली स्टडीज़ को प्राथमिकता दी गई, जिससे जेनेटिक और पारिवारिक असर को बेहतर तरीके से अलग किया जा सका।

Paracetamol During Pregnancy: एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

स्टडी की सीनियर राइटर प्रोफेसर अस्मा खलील का कहना है कि बिना ठोस वैज्ञानिक सबूतों के ऐसे दावे करना गर्भवती महिलाओं में बेवजह डर पैदा करता है। मौजूदा साइंटिफिक एविडेंस इन दावों का समर्थन नहीं करता। एक्सपर्ट्स ने साफ किया कि मौजूदा मेडिकल गाइडलाइंस के अनुसार, डॉक्टर की सलाह से लिया गया पैरासिटामोल प्रेग्नेंसी में सुरक्षित माना जाता है और बुखार या दर्द की स्थिति में यह अब भी एक भरोसेमंद विकल्प है।

Paracetamol During Pregnancy: प्रेग्नेंसी में पैरासिटामोल को लेकर फैलाया जा रहा डर वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित नहीं है। Lancet की नई रिव्यू स्टडी में ऑटिज़्म या दिमागी बीमारी का कोई ठोस खतरा नहीं मिला। बिना डॉक्टर की सलाह दवा न लें, लेकिन डर के कारण जरूरी इलाज से बचना भी सही नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *