Republic Day Travel Rush : गणतंत्र दिवस से पहले यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ने से हवाई किराया दोगुना हो गया है, जबकि ट्रेनों में नो रूम जैसे हालात हैं। वाराणसी से दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू की फ्लाइट्स महंगी हो गई हैं।
Republic Day Travel Rush : गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) से पहले देशभर में यात्रा करने वालों की संख्या में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। वसंत पंचमी और 26 जनवरी के बीच पड़ रहे वीकेंड के चलते लोग पहले ही सफर की योजना बना चुके हैं। इसका सीधा असर हवाई और रेल यातायात पर पड़ा है। हालात यह हैं कि विमानों का किराया लगभग दो गुना तक बढ़ गया है, जबकि ट्रेनों में नो रूम जैसे हालात बन गए हैं।

Republic Day Travel Rush : विमानों का किराया आसमान पर
22 जनवरी से 26 जनवरी के बीच वाराणसी से देश के प्रमुख शहरों के लिए हवाई किराये में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू और चेन्नई के लिए जाने वाली फ्लाइट्स में महज 10 फीसदी सीटें ही बची हैं।
Republic Day Travel Rush : दिल्ली के लिए किराया
22 जनवरी:
इंडिगो – ₹13,445
एयर इंडिया एक्सप्रेस – ₹12,602
एयर इंडिया – ₹13,445
26 जनवरी:
इंडिगो – ₹13,445
एयर इंडिया एक्सप्रेस – ₹13,626

Republic Day Travel Rush : मुंबई के लिए किराया
22 जनवरी:
इंडिगो – ₹6,799
एयर इंडिया एक्सप्रेस – ₹6,740
स्पाइसजेट – ₹6,798
26 जनवरी:
इंडिगो – ₹15,735
स्पाइसजेट – ₹15,479
एयर इंडिया – ₹16,618
एयर इंडिया एक्सप्रेस – ₹12,307
Republic Day Travel Rush : बंगलूरू के लिए किराया
22 जनवरी:
इंडिगो – ₹6,689
एयर इंडिया एक्सप्रेस – ₹7,239
26 जनवरी:
इंडिगो – ₹14,018
एयर इंडिया एक्सप्रेस – ₹12,752
अकासा – ₹13,193 लगातार बढ़ते किराये के चलते आम यात्रियों की जेब पर भारी असर पड़ रहा है।

Republic Day Travel Rush : ट्रेनों में ‘नो रूम’ जैसी स्थिति
हवाई यात्रा के साथ-साथ रेल सेवाओं पर भी भारी दबाव देखने को मिल रहा है। वाराणसी से दिल्ली, मुंबई, गुजरात और अहमदाबाद जैसे प्रमुख शहरों के लिए चलने वाली लगभग सभी प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग टिकट ही उपलब्ध हैं। दिल्ली के लिए शिवगंगा एक्सप्रेस और श्रमजीवी एक्सप्रेस, मुंबई के लिए महानगरी एक्सप्रेस और बनारस–लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस इन ट्रेनों में कन्फर्म सीट मिलना मुश्किल हो गया है। कई यात्रियों को मजबूरन महंगे हवाई टिकट या यात्रा स्थगित करने का फैसला लेना पड़ रहा है।
Republic Day Travel Rush : यात्रियों की बढ़ी परेशानी
त्योहार और राष्ट्रीय अवकाश के चलते बढ़ी भीड़ ने ट्रैवल सेक्टर पर दबाव बढ़ा दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि 26 जनवरी तक किरायों में राहत मिलने की संभावना बेहद कम है।