Benefits Of Eating Flaxseed Powder : रोज सिर्फ 2 चम्मच पिसी अलसी और बीमारियां छूमंतर, जानिए इसके जादुई फायदे

Benefits Of Eating Flaxseed Powder : रोज 2 चम्मच पिसी अलसी खाने से हार्ट हेल्थ, ब्लड शुगर कंट्रोल और पाचन बेहतर होता है। जानिए अलसी के फायदे, सेवन का तरीका और सही मात्रा।

Benefits Of Eating Flaxseed Powder : आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण हार्ट डिजीज, डायबिटीज, मोटापा और पाचन से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में अगर आप अपनी डाइट में एक छोटा सा बदलाव कर लें, तो कई बीमारियों से बचा जा सकता है। पिसी हुई अलसी (Flaxseed Powder) ऐसा ही एक सुपरफूड है, जो सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और लिगनैन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, रोजाना 1 से 2 चम्मच पिसी अलसी का सेवन करने से शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

Benefits Of Eating Flaxseed Powder : पिसी अलसी क्यों है ज्यादा फायदेमंद ?

Benefits Of Eating Flaxseed Powder : पूरी अलसी की तुलना में पिसी हुई अलसी ज्यादा असरदार मानी जाती है, क्योंकि बीज पीसने से उसका कठोर बाहरी छिलका टूट जाता है। इससे शरीर इसके पोषक तत्वों को आसानी से एब्जॉर्ब कर पाता है और पूरा लाभ मिलता है।

  1. दिल की सेहत के लिए वरदान

पिसी अलसी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा घटता है।
स्टडी के अनुसार, रोजाना लगभग 30 ग्राम अलसी के सेवन से कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर में कमी देखी गई है। साथ ही, लिगनैन ब्लड वेसल्स में प्लाक जमने से रोकता है।

  1. ब्लड शुगर कंट्रोल में मददगार

डायबिटीज के मरीजों के लिए अलसी किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद फाइबर कार्बोहाइड्रेट के पाचन को धीमा करता है, जिससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ती। रिसर्च में पाया गया है कि रोज 2 चम्मच पिसी अलसी का सेवन करने से इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर होती है।

  1. पाचन तंत्र को रखे मजबूत

अलसी में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह का फाइबर होता है, जो कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। यह आंतों की सफाई करता है और गट हेल्थ को सुधारता है।

  1. सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करे

पिसी अलसी में मौजूद लिगनैन शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है। इससे जोड़ों के दर्द और पुरानी सूजन से राहत मिल सकती है।

  1. वजन घटाने में सहायक

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो पिसी अलसी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इसमें मौजूद फाइबर लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे ओवरईटिंग नहीं होती।

Benefits Of Eating Flaxseed Powder : कैसे करें अलसी का सेवन?

सुबह गुनगुने पानी या दूध के साथ, दही, ओट्स या स्मूदी में मिलाकर, सलाद या सब्जी पर छिड़ककर, ध्यान रखें कि अलसी को हमेशा ताजा पीसकर ही सेवन करें।

Benefits Of Eating Flaxseed Powder : शेषज्ञों के अनुसार, रोजाना 1 से 2 चम्मच पिसी अलसी का सेवन पर्याप्त और सुरक्षित माना जाता है। जरूरत से ज्यादा सेवन करने से पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *