Mumbai:
‘बिग बॉस’ फेम और ‘जय हो’ एक्ट्रेस सना खान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां, सईदा बेगम, का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। इस दुखद खबर की जानकारी सना ने खुद सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के ज़रिए दी।
सना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा,
“मेरी प्यारी अम्मी, मिसेज सईदा, कई दिनों तक खराब स्वास्थ्य से जूझने के बाद अल्लाह के पास वापस लौट गई हैं। नमाज-ए-जनाज़ा ओशिवारा कब्रिस्तान में सुबह 9:45 बजे अदा की जाएगी। मेरी मां के लिए आपकी दुआएं मददगार होंगी।”
सना खान ने शोबिज़ की दुनिया को अलविदा कह दिया था और मौलाना मुफ्ती अनस से शादी के बाद धार्मिक जीवन अपना लिया। अब वो दो बच्चों की मां हैं और सोशल मीडिया के ज़रिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग सना की इस दुखद घड़ी में उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं और सईदा बेगम की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।